

|
District Child Welfare Council |




|
जिला बाल कल्याण परिषद के उद्येश्य |
|
हरियाणा राज्य बाल कब्याण परिषद के उद्येश्यों के अनुरूप जिला बाल कब्याण परिषद, कुरूक्षेत्र के निम्न उद्येश्य है। 1. बाल कल्याण आन्दोलन के विकास के लिए गतिविधियों में समन्वय स्थापित करना। 2. स्थानीय, कस्बा, शहर व जिला में बाल कल्याण के क्षेत्र में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं से सम्पर्क स्थापित करना। 3. सरकार द्वारा चलाये जा रहे बाल कल्याण के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों मे प्रभावकारी योगदान देना । 4. विकलांग निराश्रित एवं प्रत्यक्त बच्चों के कल्याण एंव पुर्नवास के लिए कार्य करना। 5. पिछडे क्षेत्र में बाल कल्याण सेवाओं को बढावा देने के लिए कार्यक्रम चलाना। 6. सामान्य व विकलांग बच्चों के कल्याण के लिए परियोजनाएं चलाना। 7. बच्चों के जीवन स्तर में सुधार के लिए समन्वय के साथ-साथ बच्चों की प्रतिभा विकास के लिए अवसर प्रदान करना। 8. नशीले पदार्थो व मादक पदार्थो के दुरूपयोग को रोकना तथा पीडि़त लोगों को उनसे छुटकारा दिलवाना। 9. बच्चों से सम्बन्धित विषयों पर सम्मलेन, कार्यशाला, सेमीनार इत्यादि का आयोजन करना। 10. बच्चों के कल्याण से सम्बन्धित परियोजनओं एवं नीतियों के बनाने में प्रभावकारी योगदान देना। 11. बच्चों के कल्याण से सम्बन्धित राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही संस्थाओं द्वारा प्रशिक्षण, सेमीनार एवं सम्मेलन इत्यादि में भाग लेना। 12. परिषद के उद्येश्यों को प्राप्त करने के लिए सभी अवश्यक कार्यो को अन्जाम देना । |